गुरुवार, 8 दिसंबर 2011

विदेशी दुकानोँ का जाल फैलाएगी बेकारी


image


अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल ने आम लोगोँ को आगाह किया कि विदेशी दुकानोँ का जाल बेकारी फैलायेगी।इसलिये इनका डटकर विरोध करिये।इससे देशी खुदरा बाजार बैठ जायेगा।
विदेशी दुकानोँ का लाभ सिर्फ 10 फीसदी लोगोँ को मिलेगा नब्बे फीसदी लोग बर्बादी सहेँगेँ।
कोरौता बाजार मेँ अपना दल द्वारा आयोजित जनचेतना रैली को सम्बोधित करते हुये सुश्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार का विदेशी कम्पनियोँ को छूट देने का निर्णय आत्मघाती कदम है।इससे कुटीर उद्योग पूरी तरह नष्ट हो जायेगा।कांग्रेस के युवराज जिस तरह यूपी की जनता का अपमान कर रहे हैँ इसका जवाब प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव मेँ देगी।प्रदेश की बसपा सरकार को आड़े हाथोँ लेते हये कहा की मंत्रियोँ की कतार लगी है कटघरे मे जाने की उसके बारे मेँ कुछ भी कहना कम ही इनकी पोल खुल गयी है।
मुस्लिमोँ की हालत की चर्चा करते हये कहा कि इनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति खराब है।कुछ मामलोँ मेँ तो अनुसूचित जाति से भी खराब है।इसे रंगनाथ मिश्र व सच्चर रिपोर्ट प्रमाणित कर चुकी है।रैली को संम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि बिना राजनीतिक ताकत प्राप्त किये पिछड़ोँ,दलितोँ,शोषितोँ,उपेक्षितोँ,अल्पसंख्यकोँ,बुनकरोँ व किसानोँ का भला नही किया जा सकता।अपना दल सत्ता प्राप्त करने के बाद प्रत्येक समाज को मुख्यमन्त्री बनने का अवसर प्रदान करेगा।
रैली मेँ राधेश्याम पटेल,महेन्द्र मौर्य,जमाल वारसी,रेखा वर्मा,सुनील सिंह,गगन प्रकाश,राकेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।सभा की अध्यक्षता राजेश पटेल और संचालन नरेन्द्र पटेल ने किया।

1 टिप्पणी:

  1. Jis samaj ke pratinidhitva ka apnadal dava karta hai vah samaj sau fisadi kisan hai aaj middle man niyantrit bazar me sabase jyada shoshan krishi tatha krishi par adharit vyavsayo tath un par nirbhar logo ka ho raha hai.Bharat sarkar me chahe jis niyat se FDI in retail laya ho hamare kurmi koyari mali ahir gaderiya aadi tabako ko unke utpado ka poora bhale hi nahi par kafi behtar muly nishchit roop se milega.2 Rs. ka tamatar 30 me milta ye 28 Rs par kiska haq hai isme bichauliya ka lagat kya hai. Aap kis kutir udyog ki baat karte hai jisme hamare sarvhara samaj ka hit surkshit hai charmkar , julaha bunkar badai lohar sabke utpado par ya to bichauliye daka dale pade hai unko bazar nahi milta aaj tak FDI ka virodh karne walo ne pratyaksh ya paroksh kabhi bhi maulik prashno ko address karne ki koshish nahi ki aaj agar khetihar kisan kurmi samaj apane paidavar ki adhik kimat pa sakta hai to apatti kyu?

    जवाब देंहटाएं