2012 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
2012 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 13 सितंबर 2012

छात्रसंघ चुनाव में उतरेगा अपना दल



रोहनिया। अपना दल युवा मंच के मंडल सचिव पंकज सेठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के दल ने बुधवार को डा. राममनोहर लाहिया कालेज भैरोनाथ पहुंचकर वहां के विद्यार्थियों से मुलाकात की। पंकज सेठ ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर गगन प्रकाश यादव, पंकज सेठ, राजा हशमी, रहीम, दिली पटेल, अशोक पटेल, दिलीप सेठ आदि उपस्थित थे । 

मंगलवार, 3 जनवरी 2012

अपना दल प्रत्याशियोँ की दूसरी सूची जारी



अपना दल ने विधानसभा चुनाव के अधिकृत दस प्रत्याशियोँ की दूसरी सूची जारी कर दी है।
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुताबिक इलाहाबाद के हंडिया विस से चुनाव लड़ने के लिये विनय पांडेय को टिकट दिया गया है।फतेहपुर जिले के खागा सुरक्षित से ओमप्रकाश गिहार,फैजाबाद जिले के गोसाईगंज से माधुरी सिँह,कानपुर के घाटमपुर(सुरक्षित) से उदयनारायण कोरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।जौनपुर जिले के बदलापुर से अशोक कुमार सिँह,जफराबाद से जयहिँद यादव,लखनऊ के सरोजिनी नगर से शेर बहादुर सिँह,अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर से अफसर मेँहदी,मड़ियाहूं से प्रेम प्रकाश सिँह और प्रतापगढ़ सदर से अनीश सिँह(रिँकू) चुनाव लड़ेँगे।


बुधवार, 21 दिसंबर 2011

अपना दल प्रत्याशियोँ की पहली सूची जारी


अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल ने 20-12-2011,दिन मंगलवार को 10 प्रत्याशियोँ की घोषणा की।अनुप्रिया पटेल के मुताबिक वह खुद वाराणसी की रोहनियाँ सीट से चुनाव लड़ेँगी,जबकि पूर्व विधायक अतीक अहमद इलाहाबाद शहर पश्चिम से प्रत्याशी होँगे।इसके अलावा फाफामऊ से नदीम अहमद,सेवापुरी से नीलरतन पटेल,मोहनलालगंज से लक्ष्मी प्रसाद रावत,गौरा से चंद्र प्रताप पटेल,मुंगराबादशाहपुर से ज्वाला प्रसाद यादव,अमेठी से हरिचरन यादव,रामपुर खास से दिनेश शुक्ला,विश्वनाथगंज से एजाज अहमद पार्टी प्रत्याशी होँगे।