| रोहनिया। अपना दल युवा मंच के मंडल सचिव पंकज सेठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के दल ने बुधवार को डा. राममनोहर लाहिया कालेज भैरोनाथ पहुंचकर वहां के विद्यार्थियों से मुलाकात की। पंकज सेठ ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर गगन प्रकाश यादव, पंकज सेठ, राजा हशमी, रहीम, दिली पटेल, अशोक पटेल, दिलीप सेठ आदि उपस्थित थे । |
वाराणसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वाराणसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 13 सितंबर 2012
छात्रसंघ चुनाव में उतरेगा अपना दल
गुरुवार, 8 दिसंबर 2011
विदेशी दुकानोँ का जाल फैलाएगी बेकारी
अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल ने आम लोगोँ को आगाह किया कि विदेशी दुकानोँ का जाल बेकारी फैलायेगी।इसलिये इनका डटकर विरोध करिये।इससे देशी खुदरा बाजार बैठ जायेगा।विदेशी दुकानोँ का लाभ सिर्फ 10 फीसदी लोगोँ को मिलेगा नब्बे फीसदी लोग बर्बादी सहेँगेँ।कोरौता बाजार मेँ अपना दल द्वारा आयोजित जनचेतना रैली को सम्बोधित करते हुये सुश्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार का विदेशी कम्पनियोँ को छूट देने का निर्णय आत्मघाती कदम है।इससे कुटीर उद्योग पूरी तरह नष्ट हो जायेगा।कांग्रेस के युवराज जिस तरह यूपी की जनता का अपमान कर रहे हैँ इसका जवाब प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव मेँ देगी।प्रदेश की बसपा सरकार को आड़े हाथोँ लेते हये कहा की मंत्रियोँ की कतार लगी है कटघरे मे जाने की उसके बारे मेँ कुछ भी कहना कम ही इनकी पोल खुल गयी है।मुस्लिमोँ की हालत की चर्चा करते हये कहा कि इनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति खराब है।कुछ मामलोँ मेँ तो अनुसूचित जाति से भी खराब है।इसे रंगनाथ मिश्र व सच्चर रिपोर्ट प्रमाणित कर चुकी है।रैली को संम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि बिना राजनीतिक ताकत प्राप्त किये पिछड़ोँ,दलितोँ,शोषितोँ,उपेक्षितोँ,अल्पसंख्यकोँ,बुनकरोँ व किसानोँ का भला नही किया जा सकता।अपना दल सत्ता प्राप्त करने के बाद प्रत्येक समाज को मुख्यमन्त्री बनने का अवसर प्रदान करेगा।रैली मेँ राधेश्याम पटेल,महेन्द्र मौर्य,जमाल वारसी,रेखा वर्मा,सुनील सिंह,गगन प्रकाश,राकेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।सभा की अध्यक्षता राजेश पटेल और संचालन नरेन्द्र पटेल ने किया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)