सोनभद्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोनभद्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 4 फ़रवरी 2012
मंगलवार, 27 दिसंबर 2011
अपना दल कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नही
सोनभद्र:जन समस्याओँ के निस्तारण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट व अनपरा मेँ अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओँ पर लाठी चार्ज एवं जबरिया उठा ले जाने का मामला गरमा गया।अपना दल कार्यकर्ताओँ की सोमवार को उरमौरा मे हुयी बैठक मे पुलिस के इस कार्य की भर्त्सना करते हुये अनपरा थानाध्यक्ष एवँ रेणुकूट पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी।निर्णय लिया गया कि 27 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट का घेराव कर वह अपने पूर्ववत कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट मेँ आमरण अनशन करेँगे।वक्ताओँ ने आरोप लगाया कि जिला व पुलिस प्रशासन चकबंदी से जुड़ी समस्याओँ का निस्तारण करने की बजाय कलेक्ट्रेट मेँ अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओँ को जबरिया उठा ले गयी।रविवार की रात 12 बजे अनपरा मेँ भी कार्यकर्ताओँ पर जुल्म ढाया गया।चेतावनी दी गयी कि अपना दल कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीँ है।इन्द्रजीत पटेल,जिलाध्यक्ष चौधरी यशवन्त सिँह,पृथ्वीराज पटेल,सुनील पटेल,नन्दलाल पटेल,रामवचन वनवासी,हरी प्रसाद तिर्की,शंभूनाथ निषाद,रमाशंकर,बसंतू,इकबाल व काशी पटेल आदि उपस्थित थे।
शनिवार, 10 दिसंबर 2011
मिशन से भटक गई सरकारसोनभद्र : प्रदेश सरकार मिशन से भटक कर कमीशन पर उतारू हो गयी है।आये दिन लोकतन्त्र की हत्या हो रही है।चकबन्दी महकमा गरीबोँ की जमीनोँ पर भूमाफियाओँ को कब्जा दिला रहा है।यह आरोप अपना दल के जिला अध्यक्ष यशवन्त सिँह ने शुक्रवार को लगाया।जिला मुख्यालय पर विभिन्न समस्याओँ के समाधान के लिये 54वेँ दिन शुक्रवार को जिला अध्यक्ष ने अर्जुन चौहान,बाबा इन्द्रजीत पटेल,चन्द्रिका कोल,श्याम सुन्दर को माल्यार्पण कर बैठाया।वक्ताओँ ने कहा कि समाज के विघटन के लिये शासन की विघटनकारी नीतियाँ जिम्मेदार हैँ।दलित,किसान,आदिवासी,वनवासी पूर्णरूपेण फटेहाल हैँ।गरीब,दलित,पिछड़ा,आदिवासी,वनवासी लालकार्ड,जाबकार्ड,आवास पेँशन के लिये भटक रहा है।इस मौके पर अर्जुन चौहान,शांति देवी,एसपी सिँह,मानदीप चेरो,रामलाल चेरो,अर्जुन बैगा,अशोक फौजी,अछैबर विश्वकर्मा,रामधनी पटेल,अंजनी पटेल आदि ने विचार व्यक्त किये।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)