रविवार, 11 मार्च 2012
अनुप्रिया पटेल को दी बधाई
मुगलसराय : अपना दल जनपद चन्दौली के सभी फ्रन्टल संगठनोँ की मासिक बैठक शनिवार को 11 बजे से जिला कार्यालय भोगवारे मेँ हुई।बैठक मेँ अपना दल के संस्थापक डा॰ सोनेलाल पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल को विधानसभा रोहनिया से विधायक चुने जाने की खुशी व्यक्त की गयी।इस अवसर पर वक्ताओँ ने कहा कि कार्यकर्ता निष्ठा और ईमानदारी से अपना दल के एजेण्डे को समाज मेँ बताने का कार्य करेँ तो आने वाला दिन हमारा होगा।बैठक मेँ ओमप्रकाश मौर्या,हरिद्वार यादव,संजय कुमार,मेवालाल,नाईलाल साहनी,रामवृक्ष पटेल,दीपक चौहान,विक्रमा,अवधेश पटेल,लल्लन पटेल,बबलू चौहान,पंचम पटेल,रमेश पटेल,दुलारे कन्नौजिया,चन्दू पटेल,दशरथ पटेल,छोटेलाल,राजकुमार शर्मा,विजय शंकर तिवारी,नसीम अहमद,पखण्डू बिन्द,आनन्द प्रकाश,सोहनलाल,रोहित,अरविन्द,मखन्चू,पारस सोनकर आदि थे।
बुधवार, 7 मार्च 2012
लोगोँ के हक की लड़ाई लड़ी जायेगी : अनुप्रिया पटेल
रोहनियां विधानसभा क्षेत्र से अपना दल का परचम लहराने वाली अनुप्रिया पटेल ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है।क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बिजली,पानी व सीवर है जिसका समाधान किया जायेगा।उन्होँने कहा कि लड़कियोँ की शिक्षा को भी प्राथमिकता पर रखा जायेगा और इसके लिये क्षेत्र के सम्मानित लोगोँ से सहयोग लिया जायेगा।अनुप्रिया जी ने कहा कि पिता स्वर्गीय सोनेलाल ने जो राह दिखायी है उसपर चलते हुए दबे-कुचलोँ के हक की लड़ाई लड़ी जायेगी।क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने के लिये कार्य किया जायेगा।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2012
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2012
अपना दल को वोट देँ

15 फरवरी,2012 को तीसरे चरण का चुनाव है कृपया वोट देने से पहले एक बार जरूर सोच लेँ कि आप देश के विकास के लिये वोट डाल रहे हैँ या देश के विनाश के लिये।5 साल पछताना न पड़े इसलिये अपने वोट के महत्व को समझे।2007 और इससे पहले हुये चुनाव से सबक ले और एक बार जरूर सोचेँ और अपना दल को वोट देँ।अपने सगे-सम्बन्धियोँ को भी अपना दल को वोट देने को कहेँ।अपना दल ही व्यवस्था परिवर्तन ला सकता है।इसलिये अपना दल को वोट जरूर देँ।
कप-प्लेट पर वोट देकर अपना दल के सभी प्रत्याशियोँ को विजयी बनायेँ।
सत्ता मेँ आते ही लड़कियोँ की शिक्षा स्नातक तक मुफ्त
अदलहाट : हर हाथ को काम,हर खेत को पानी तथा किसानोँ को ट्रैक्टर की खरीद पर पचास प्रतिशत की सब्सिडी दी जायेगी।महाराष्ट्र व गुजरात के तर्ज पर सहकारिता के माध्यम से गाँव-गाँव मेँ उद्योगोँ की स्थापना की जायेगी,जिसके मालिक किसान होँगे।
ये बाते अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने सोमवार को गरौडी स्थित नवज्योति इंटर कालेज के मैदान मेँ हुयी जनसभा मेँ कहीँ।
उन्होँने मतदाताओँ से पार्टी प्रत्याशियोँ के पक्ष मेँ मतदान करने की अपील की।उन्होँने कहा कि पार्टी के सत्ता मेँ आते ही लड़कियोँ की शिक्षा स्नातक तक तथा किसान के बच्चोँ की शिक्षा बारहवीँ तक मुफ्त कर दी जायेगीँ।बसपा पर निशाना साधते हुये उन्होँने कहा कि लोकायुक्त की जांच से प्रदेश मेँ दो दर्जन मंत्रियोँ की कलई खुल चुकी है।
उन्होँने कहा कि सपा परिवारवाद एवं जातीय संकीर्णताओँ मेँ जकड़ी हुयी है जिसके चलते प्रदेश की जनता का सपा से मोह भंग हो गया है।उन्होँने कहा की सत्ता मेँ आते ही छात्रसंघ पर लगे प्रतिबंध को तुरंत हटा लिया जायेगा तथा अल्पसँख्यक भाइयोँ के विकास के लिये सच्चर कमेटी व रंगनाथ मिश्रा की सिफारिसोँ को लागू किया जायेगा।भाजपा को आड़े हाथोँ लेते हुये उन्होँने कहा कि भाजपा मन्दिर-मस्जिद विवाद मेँ विवादित हो चुकी है।प्रदेश मेँ इस चुनाव मेँ भाजपा का नामोँ-निशान नही रहेगा।कांग्रेस पर प्रहार करते हुये कहा कि कांग्रेस घोटाला और घोटालेबाजोँ से घिरी हुयी है।कहा कि अपना दल के समर्थन के बिना किसी की सरकार नहीँ बनेगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैँ अपना दल के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व॰ सोनेलाल पटेल के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिये जनता के बीच आयी हूँ।
सभा को प्रदेश सचिव राजन पटेल,राष्ट्रीय प्रभारी गंगाराम यादव,सरोज पटेल,मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप पटेल व चुनार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामराज गुप्ता ने संबोधित किया।सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मेघनाथ पटेल व संचालन संतराम पटेल ने किया।इस दौरान प्रदेश सलाहकार गीता पटेल,डा॰ आर के पटेल,सुषमा पटेल,सत्यनारायण पटेल व चौधरी देवी पटेल मौजूद रहेँ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)